Thursday, April 28, 2016

संवाद जरूरी है - 1

कल एक शादी में जाना हुआ, साथ में सगे-सम्बन्धी भी थे। बात खाना खाते हुए की है, हमारी टेबल पर 2 लड़के बहुत अच्छे से सर्विस दे रहे थे, मैंने ऐसे ही कजिन से बोला कि " कितने मेहनती लड़के हैं," वो बोली कि " ये टिप लेने के लिए इतनी मेहनत कर रहे हैं। " मुझे ये बात कुछ हज़म नहीं हुई , मैंने कहा कि सिर्फ यही एक कारण नहीं है, आदमी सिर्फ लालच के कारण ही मेहनत नहीं करता बल्कि कुछ और कारण भी होते हैं। हाँ इस बात पर हम दोनों agree कर रहे थे कि लालच भी एक कारण है पर हमेशा नहीं।
खैर इसी बीच मेरा मन हुआ कि इन लड़कों से बात करते हैं, मैंने नाम पता पुछा और पुछा की क्या पढ़ाई की है, तो पहले लड़के 'राधेश्याम मीणा' ने बताया कि उस ने 12वीं का एग्जाम दिया है और जो दूसरा लड़का है वो उस का बड़ा भाई 'शौक़ीन मीणा' है और सिविल इंजीनियर है। शौक़ीन अभी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहा है। और दोनों भाई घर चलाने के लिए शादियों में पार्ट टाइम लोगों की सेवा भी करते हैं।
हम दोनों भाई बहिन चुपचाप खाना खाने लगे और धीरे से बोले
" Hard Reality of Life" frown emoticon

No comments:

Post a Comment